पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में मतगणना एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। मतगणना 11 राउंड में हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 3267 वोटों से जीत दर्ज की है। इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व.प्रकाश पंत की पत्नी श्रीमती चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में थे।चन्द्रा पन्त को कुल 26086 मत प्राप्त हुए द्वितीय स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को कुल 22819 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 835 मत तथा नोटा को 844 मत प्राप्त हुए। वहीं जीत के बाद चंद्रा पंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथामिकताएं वही रहेंगी, जिन्हें स्व. प्रकाश पंत अधूरा छोड़ गए हैं। उनके विकास के सपनों को पूरा करुंगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगी। हमेशा क्षेत्र का विकास आगे बढ़ाने का प्रयत्न करुंगी। पिथौरागढ़ की जनता ने जो मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं।