आवई में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक आज

पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर क्षेत्र के आवई माला गाँव में रामलीला का विगत कई वर्षों से मंचन लगातार एक वर्ष छोडकर किया जा रहा है।अंतिम दिन रामलीला के आयोजन में दर्शकों की बहुत ही भीड़ रही। रात साढ़े दस बजे शुरु हुए रामलीला कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के कलाकारों व अतिथियों ने राम-सीता व हनुमानजी की आरती की। यहाँ रामलीला का समापन मंगलवार को रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के वध भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी के दृश्य में उपस्थित दर्शकों की आंखें भर आ गयी,हर किसी के जेहन में यही बात आ रही थी कि श्रीराम जिस प्रकार से वचन का पालन करने के लिए जंगलों में भटकते रहे, वह आज के समय में दूर की बात सी हो गई है। इसके बाद  श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। राम-लक्ष्मण के स्वांग रचे कलाकारों ने युद्ध के मंचन में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का वध किया। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके साथ ही आज सुबह बुधवार को प्रातः रामलीला यज्ञ का समापन हुआ। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष नीलकंठेश्वर उनियाल, प्रबंधक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, उपप्रबंंधक प्यारे सिंह चौधरी, संरक्षक दिगम्बर सिंह रावत, एवं नानकचन्द मलासी, राजेन्द्र सिंह चौधरी,उमेद सिंह नेगी, नवीन, नरेश, पुष्कर सिंह, किशोर सिह बिष्ट,चन्द्रप्रकाश थपलियाल, शिव प्रसाद उनियाल इत्यादि सभी लोग मौजूद थे।